News Details

किसान कपास बेचने को मजबूर

2025-10-11 20:26:03
First slide


*व्यापार युद्ध फिर से शुरू : ट्रम्प ने चीनी वस्तुओं पर 100% टैरिफ की घोषणा की; 1 नवंबर या उससे पहले प्रभाव में आ सकता हैं।*


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के खिलाफ अतिरिक्त 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप के इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। ट्रंप सरकार का यह कदम 1 नवंबर 2025 से लागू होगा और यह 100 फीसदी टैरिफ मौजूदा टैरिफ से अलग होगा। यानी अमेरिका का चीन के खिलाफ टैरिफ अब 140 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ट्रंप ने यह फैसला चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर लगाए गए नए नियंत्रणों के जवाब में लिया है, जिसे उन्होंने "अभूतपूर्व आक्रामकता" और "नैतिक अपराध" करार दिया।


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, "चीन ने दुनिया को बंधक बनाने की कोशिश की है। 1 नवंबर 2025 से अमेरिका चीन पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान टैरिफ के अतिरिक्त होगा।" इसके अलावा, उन्होंने "सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर" पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण लगाने की भी घोषणा की, जो तकनीकी क्षेत्र में चीन को झटका देगी। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर चीन कोई और कदम उठाता है तो यह टैरिफ 1 नवंबर की समयसीमा से पहले भी लागू किया जा सकता है।


इससे पहले दिन में ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली आगामी बैठक को रद्द करने की धमकी दी थी, जो दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से पहले होनी थी। हालांकि, शुक्रवार शाम को वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "हम देखेंगे कि क्या होता है।" उन्होंने बैठक को पूरी तरह रद्द न करने का संकेत दिया, लेकिन तनाव स्पष्ट है।

 और पढ़ें :-  ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर 100% टैरिफ का ऐलान, व्यापार युद्ध फिर से शुरू


Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

किसान कपास बेचने को मजबूर
Copyright© 2023 | Smart Info Service
Application Download