News Details

कपास कारोबारियों ने RCM और न्यूनतम बिजली शुल्क खत्म करने की मांग उठाई

2026-07-22 15:22:21
First slide


उद्यमियों ने कपास पर आरसीएम और मिनिमम चार्ज खत्म करने का उठाया मुद्दा

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष और मालवा अंचल अध्यक्ष के शहर प्रवास के दौरान स्थानीय उद्यमियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कपास पर लागू रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) और एमपीईबी द्वारा वसूले जा रहे मिनिमम चार्ज से जुड़ी समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और मालवा अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे के शहर पहुंचने पर लघु उद्योग भारती की शहर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में उद्यमियों ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्योग हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अपनी प्रमुख समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखीं।

बैठक में कपास उद्योग से जुड़ा मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। उद्यमियों ने बताया कि कपास पर लागू आरसीएम व्यवस्था के कारण उनकी बड़ी मात्रा में कार्यशील पूंजी जीएसटी में अटक रही है, जिससे उद्योगों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि इस विषय को जल्द ही जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। वहीं, बिजली कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मिनिमम चार्ज के संबंध में उन्होंने बताया कि संगठन पहले से ही इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत है। इसे संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा मजबूती से उठाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, संगठन के महत्व और उद्योग जगत के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती की सेंधवा इकाई का पुनर्गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से अंकित अग्रवाल को सेंधवा इकाई का अध्यक्ष और नीलेश अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक के अंत में सेंधवा इकाई के सदस्यों ने कपास पर टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश बागरेचा, सहसचिव शरद गोयल, गिरधारीलाल गोयल, नरेंद्र मित्तल, मुकेश शेखावत, शिवम जोशी, राजकुमार मंगल, हरपालसिंह छाबड़ा, हेमंत शर्मा, नीलेश तायल, गोपाल गोयल सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।


और पढ़ें :- वैश्विक कपास बाजार में भारत की स्थिति मजबूत, उत्पादन और खपत में दूसरे स्थान पर







Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

कपास कारोबारियों ने RCM और न्यूनतम बिजली शुल्क खत्म करने की मांग उठाई
Application Download
Whatsapp Contact