राजस्थान के पट्रोदा में नरमा कपास की चुगाई शुरू, कम उत्पादन से किसान चिंतित

By anand lodhi 2026-09-26 13:38:24
First slide

पतरोड़ा में शुरू हुई नरमा की चुगाई, कम उत्पादन से किसान परेशान


राजस्थान के गांव पतरोड़ा में नरमा (कपास) की चुगाई शुरू हो गई है। इस बार पैदावार कम होने से किसान चिंतित हैं। किसानों के अनुसार, मौसम अनुकूल नहीं रहने, बारिश की कमी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से नरमा की फसल कमजोर रह गई।


किसान सचिन ने बताया कि इस साल नरमा की फसल के लिए पर्याप्त सिंचाई का पानी नहीं मिला। बारिश भी कम होने के कारण पौधों का विकास प्रभावित हुआ। वहीं, बुवाई, बीज, खाद और कीटनाशकों के छिड़काव सहित खेती की लागत भी बढ़ गई है। इसके बावजूद उत्पादन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है।


किसानों के अनुसार, पहली चुगाई में इस बार प्रति बीघा करीब डेढ़ से दो क्विंटल नरमा निकल रहा है, जबकि पिछले साल पहली चुगाई में प्रति बीघा तीन से चार क्विंटल तक उत्पादन हुआ था। यानी इस बार पहली चुगाई में पैदावार पिछले साल की तुलना में करीब आधी रह गई है।


क्षेत्र में इस बार नरमा की बुवाई का रकबा भी कम रहा। जिन किसानों ने नरमा की बुवाई की, वे भी कम उत्पादन के कारण परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बढ़ती लागत और घटती पैदावार ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।



और पढ़ें :-  राजकोट में कपास भाव ₹9,421








Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Application Download
Whatsapp Contact