गिरिराज सिंह: टेक्सटाइल सेक्टर की चुनौतियों पर सरकार गंभीर

By yash chouhan 2025-09-03 00:49:24
First slide


टेक्सटाइल सेक्टर की चुनौतियों पर सरकार गंभीर – गिरिराज सिंह का इंटरव्यू

नई दिल्ली। केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने CNBC आवाज़ से विशेष बातचीत में भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री की स्थिति और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ से छोटी कंपनियों से सरकार की मुलाकात अभी बाकी है, ताकि उनके मुद्दों और चुनौतियों को समझा जा सके।

मंत्री ने स्वीकार किया कि अतिरिक्त टैरिफ से टेक्सटाइल सेक्टर को हल्का झटका लगा है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि भारत हमेशा आपदा को अवसर में बदलने वाला देश रहा है।

गिरिराज सिंह ने बताया कि वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल का कुल बाजार 800 अरब डॉलर का है, जिसमें से 40 देशों का बाजार लगभग 590 अरब डॉलर का है। उन्होंने कहा कि भारत का कुल टेक्सटाइल मार्केट 180 अरब डॉलर का है, जिसमें से मात्र 40 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया जाता है और इसमें 34% हिस्सा अमेरिका को सप्लाई का है।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियों के बावजूद भारत से अमेरिका को टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स की सप्लाई जारी है।

मंत्री ने उम्मीद जताई कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जल्द लागू हो सकता है, जिससे एक्सपोर्टर्स को और राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इंडस्ट्री की दिक्कतों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी स्तरों पर सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं।


और पढ़ें :- मुक्त आयात नीति से महाराष्ट्र के कपास मालिक संकट में




Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos

Copyright© 2023 | Smart Info Service
Application Download