*Interview :- Cotton area may increase by 30 percent in Odisha*
By ROHIT DHAKORIYA 2022-03-30 01:23:22
*SMARTINFO*
*उडिसा में 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है कपास का रकबा*
*कॉटन एसोसिएशन ऑफ उडिसा के सेक्रेट्री अरूण अग्रवाल से SIS की खास बातचीत*
*रक्षा भगत जैन*
कपास का सीजन अपने अंतिम दौर में है लेकिन कपास के भाव नित नई ऊंचाईयों को छू रहे है। उडिसा की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में यहां कॉटन कीमतों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। शनिवार से मंगलवार के बीच महज 2 दिन में हुई 2 हजार रूपए की बढ़ोतरी लोगों को चौंका रही है। कॉटन के भाव में आई इस ऐतिहासिक तेजी का कारण और असर जानने के लिए SIS की टीम ने उडिसा कॉटन एसोसिएशन के सेक्रेट्री अरूण अग्रवाल से खास चर्चा की। पढिए उनकी बात उन्हीं के शब्दों में-
*सवाल- गत सप्ताह में उडिसा में कॉटन रेट का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। इस तेजी का कारण क्या है और इसका असर क्या होगा?*
*जवाब-* कॉटन के रेट केवल उडिसा में ही नहीं बल्कि देश् में सभी जगह तेजी से बढ़े है। उडिसा में देश की बेहतरीन क्वालिटी का कॉटन पाया जाता है। पिछले एक सप्ताह में रेट बढ़ने की बात है तो यह रेट 31 एमएम कॉटन के है। फिलहाल उडिसा में 31 एमएम कॉटन लगभग ना के बराबर है। गिने- चुने किसानों के पास कुछ 5000 से 10,000 गांठों के बीच का माल बचा है, इसी को वे मनचाहे दामों में बेच रहे है। प्राइज बढ़ने का कारण पूरे देश में एक ही है आवक कम होना और इसका असर है किसानों के बीच कपास की खेती का आकर्षण बढ़ना।
*सवाल- इस साल उडिसा में कॉटन का क्रॉप साइज क्या रहा है और आने वाले समय में क्या रहने की उम्मीद है?*
*जवाब-* इस साल हमारे यहां पर 5 लाख एकड़ जमीन पर कपास की खेती की गई थी, जिससे 4 से 4.5 लाख क्रॉप आने की उम्मीद थी, लेकिन मौसमी कारणों की वजह से 3.5 लाख बेल्स की क्रॉप ही आ पाई। इस बार जिस तरह से कॉटन कीमतों में तेजी आई है उससे किसान काफी खुश है यही वजह है कि अपकमिंग सीजन में कपास रकबा बढ़ने की उम्मीद है। उडिसा में 30 से 35 प्रतिशत तक कपास रकबा बढ़ने की संभावना है। और अच्छी क्वालिटी के कपास के भाव भी आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।
*सवाल- उडिसा में कॉटन की बुआई कब होती है और फसल कब तैयार हो जाती है?*
*जवाब-* दूसरे राज्यों की तुलना में उडिसा में कॉटन सीजन थोड़ा देरी से शुरु होता है। हमारे यहां बोवनी जून- जुलाई में होती है और फसल नवम्बर में तैयार हो जाती है। फसल के लिए हम पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहते है क्योंकि इरीगेशन सिस्टम हमारे यहां केवल 2 से 5 प्रतिशत ही है। अच्छी बात यह है कि उडिसा में शुरुआत से आखिर तक एक ही क्वालिटी का कॉटन आता है।
*सवाल- उडिसा से कॉटन के प्रमुख उपभोक्ता कौन है, क्या यहां का कॉटन एक्सपोर्ट भी किया जाता है, यदि हां तो कहां और कितना?*
*जवाब-* हमारे यहां जितनी भी क्रॉप आती है उसका मेजर पार्ट एक्स्पोर्ट हो जाता है। बंग्लादेश हमारा प्रमुख उपभोक्ता देश है। उन्हें बेहतर क्वालिटी के कॉटन की आवश्यकता होती है और इसके लिए वे प्रीमियम रेट देने को भी तैयार रहते है। इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि क्रॉप का 40 से 50 प्रतिशत कपास नागपुर ने ले लिया। हमारे यहां केवल 1.9 लाख बेल्स की प्रेसिंग हुई और उसका लगभग 95 प्रतिशत माल बंग्लादेश को एक्सपोर्ट कर दिया गया।
*सवाल- कॉटन की बढ़ती कीमतों की वजह से क्या किसानों ने अभी भी स्टॉक होल्ड कर रखा है?*
*जवाब-* जैसे-जैसे सीजन अपने अंतिम दौर में आ रहा है यह स्पष्ट होता जा रहा है कि इस साल आवक ही कम हुई है। किसानों ने स्टॉक् होल्ड कर रखा है यह केवल एक अफवाह है। वर्तमान में भारत में 95 हजार से 1लाख गांठ कॉटन का रोजाना कंजम्पशन होता है जबकि अभी रोजाना की आवक महज 40 हजार गांठ ही है। मिल्स के पास कुछ स्टॉक जरूर इकटठा है लेकिन आने वाला समय मिल्स के लिए मुश्किल भरा है।
*Cotton area may increase by 30 percent in Odisha*
*SIS had an exclusive conversation with Arun Agarwal, Secretary, Cotton Association of Odisha by
Raksha Bhagat Jain*
*Cotton season is in its last phase but cotton prices are touching all time heights . Talking about Odisha, the graph of cotton prices has increased rapidly in the last one week. The increase of 2 thousand rupees in just 2 days is surprising the people. To know the reason and effect of this historic rise in cotton prices, the SIS team had a special discussion with the secretary of the Odisha Cotton Association, Arun Agarwal. Read his insight view on current market scenario*
*Question- The graph of cotton rate in Odisha has gone up sharply from last few weeks. What is the reason for this increase and what will be its effect?*
Answer- The rate of cotton has increased rapidly not only in Odisha but everywhere else in the country. The best quality cotton is found in Odisha and if we speak about increased rate from last one week, then the rate of 31 mm cotton spurt the most. At present, 31 mm cotton is almost out of stock in Odisha. A few farmers are left with some 5000 to 10,000 bales of kapas, which they are selling at the desired price. The reason for increasing the price is the same in the whole country, the arrival is less and its effect is increasing the attraction of cotton cultivation among the farmers.
*Question- What has been the crop size of cotton in Odisha this year and what is expected to be there in the coming times?*
Answer- This year we had cotton cultivation on 5 lakh acres of land, which was expected to yield 4 to 4.5 lakh bale crops, but due to seasonal reasons, only 3.5 lakh bales crop could come up. Farmers are very happy with the way cotton prices have increased this time, which is why cotton acreage is expected to increase in the coming season. In Odisha, cotton acreage is expected to increase by 30 to 35 percent. And the price of good quality cotton is also expected to increase further in the coming time.
Question- When is cotton sown in Odisha and when is the crop ready?
Answer- Cotton season starts a little late in Odisha as compared to other states. Sowing takes place in June-July and the crop is ready by November. We are completely dependent on rain for the crop because we have only 2 to 5 percent of the irrigation system. The good thing is that Odisha comes with almost high quality cotton from beginning to the end of season.
Question- Who is the main consumer of cotton from Odisha, whether cotton exported from here , if yes, where and how much?
Answer- Major part of the crop that comes to us gets exported. Bangladesh is our major consumer country. They require better quality cotton and for this they are ready to pay premium rates. For the first time this year, Nagpur has taken 40 to 50 percent of the crop. We have pressed only 1.9 lakh bales and about 95 percent of the goods have been exported to Bangladesh.
Question- Are the farmers still holding stock due to rising cotton prices?
Answer- As the season is approaching to its final phase, it is becoming clear that this year the yeid isless. The farmers have kept the stock, it is only a rumour. At present, India consumes 95 thousand to 1 lakh bales of cotton daily, whereas at present the daily arrival is only 40 thousand bales. There is definitely some stock accumulated with the mills but the situation in the future is not clear yet.