इस सप्ताह भी घटे कॉटन के दाम

2023-03-18 20:08:15
First slide

कॉटन  के दाम में गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह भी जारी रहा। इंटरनेशनल कॉटन एक्सचेंज मार्केट में मई, जुलाई और दिसंबर तीनों ही माह के सौदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। मई के लिए भाव 0.35, जुलाई के लिए 0.5 और दिसंबर के लिए भाव में 0.74 अंक की कमी देखी गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट में भी अप्रैल और मई माह के लिए कॉटन के दाम इस सप्ताह घटे है। अप्रैल माह के सौदा भाव में 300 और जून के सौदा भाव में 540 अंक तक की गिरावट देखी गई है। एनसीडीएक्स पर कपास के भाव भी इस सप्ताह 6 रूपए तक घटे है। जबकि खल के भाव में अप्रैल और मई माह के लिए क्रमशः 125 और 116 रूपए की बढ़त दर्ज की गई हैं।


अन्य एक्सचेंज मार्केट जैसे कॉटलुक ए इंडेक्स, ब्राजील कॉटन  इंडेक्स, यूएसडीए स्पॉट रेट, एमसीएक्स स्पॉट रेट और केसीए स्पॉट रेट सभी जगह कॉटन  के दाम इस सप्ताह कम हुए है। करंसी वैल्यू पर नजर करें तो भारत, पाकिस्तान और ब्राजील की करंसी डाॅलर के मुकाबले हल्की बढ़त बनाने में कामयाब रही जबकि अन्य देशों की करंसी पर डाॅलर ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Copyright© 2023 | Smart Info Service
Application Download