STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

हनुमानगढ़ में कपास MSP खरीद शुरू, 7860 रु. भाव

2025-10-15 17:56:08
First slide

राजस्थान: हनुमानगढ़ में MSP पर कपास खरीद शुरू, 7860 रु./क्विंटल दर तय, ‘कपास किसान’ एप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य


हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन धान मंडी में मंगलवार से कपास की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू हो गई। भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा 8% तक नमी वाली कपास की खरीद 7860 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर की जा रही है। 8 से 12% नमी पर नियमानुसार कटौती होगी, जबकि 12% से अधिक नमी वाली कपास की खरीद नहीं की जाएगी।


खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ मंडी समिति सचिव विष्णुदत्त शर्मा ने किसान और मिलर का तिलक कर किया। पहले दिन एक ट्रॉली कपास की ही खरीद हुई, जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी। सीसीआई अधिकारियों के अनुसार मिलर्स के साथ अनुबंध प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले एक-दो दिनों में खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।


इस बार CCI ने पहली बार MSP पर कपास बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया है। इसके लिए ‘कपास किसान’ मोबाइल एप लॉन्च किया गया है, जिस पर पंजीकरण कराने वाले किसान ही अपनी उपज बेच सकेंगे। किसान आधार आधारित स्व-पंजीकरण कर सकते हैं और भूमि अभिलेख व बुवाई क्षेत्र का विवरण अपलोड करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि फिलहाल 31 अक्टूबर है, जिसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किए जाने की संभावना है।


भीड़ प्रबंधन के लिए एप के जरिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें किसान 7 दिन पहले अपनी बिक्री की तारीख तय कर सकेंगे।


गौरतलब है कि 2025-26 सीजन के लिए केंद्र सरकार ने मध्यम स्टेपल कपास का MSP 7710 रुपये और लंबी स्टेपल का 8110 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। हनुमानगढ़ क्षेत्र में कपास की गुणवत्ता मध्यम और लंबी स्टेपल के बीच होने के कारण 7860 रुपये प्रति क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है।


वर्तमान में बाजार भाव 6800 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं, जो MSP से करीब 1000 रुपये कम हैं। ऐसे में MSP पर खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि वे लंबे समय से सरकारी खरीद शुरू करने की मांग कर रहे थे।



और पढ़ें :- रुपया 52 पैसे बढ़कर 88.27 पर खुला




Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos

>