STAY UPDATED WITH COTTON UPDATES ON WHATSAPP AT AS LOW AS 6/- PER DAY

Start Your 7 Days Free Trial Today

News Details

अब CCI खरीदेगी उत्पादन के अनुसार कपास

2025-11-27 01:44:50
First slide


14 क्विंटल की बाध्यता खत्म, अब CCI खरीदेगी कपास किसानों के उत्पादन के अनुसार


कपास उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है। भारतीय कपास निगम (CCI) ने जिले में कपास खरीदी नीति में बदलाव किया है। अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 14.01 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की सीमा के अनुसार ही कपास खरीदी जा रही थी। इससे अधिक उत्पादन वाले किसानों को शेष कपास खुले बाजार में कम दाम में बेचनी पड़ती थी।


भास्कर ने 26 अक्टूबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद शासन स्तर से CCI को किसानों के वास्तविक उत्पादन के अनुसार कपास खरीदी करने के आदेश दिए गए।


कृषि विभाग के डी.डी.ए. एस.एस. राजपूत ने बताया कि उत्पादन का प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। मंगलवार को खरगोन केंद्र में दिनेश पटेल, बड़वाह केंद्र में रेखा शाह और कविता शाह को प्रमाण पत्र जारी किए गए। अब यह सुविधा किसानों के हित में लागू हो गई है और वे अपने उत्पादन के अनुसार सही मूल्य पर कपास बेच सकेंगे।


स्लॉट बुकिंग में बदलाव

कपास खरीदी के लिए स्लॉट सोमवार से शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से बुक किए जाएंगे। पहले शादियों के सीजन और किसानों के बोवनी के चलते स्लॉट मिनटों में भर जाते थे, जिससे कई किसानों को परेशानी होती थी। अब हर किसान जिस दिन स्लॉट बुक करेगा, अगली सप्ताह उसी दिन उसे उपलब्ध होगा।


मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि यदि किसी कारण से वे बुक किए गए दिन कपास नहीं ला पाए, तो स्लॉट कैंसल कर दें, ताकि अन्य किसानों को अवसर मिल सके।


और पढ़ें :- “2025–26 खरीफ फसलों का पहला अग्रिम अनुमान जारी”





Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos

>