News Details

सूरत टेक्सटाइल उद्योग को दुबई का बड़ा ऑफर

2026-09-04 13:18:37
First slide


सूरत टेक्सटाइल को दुबई का बड़ा ऑफर

ग्लोबल मंदी, कच्चे तेल और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के बीच सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को दुबई से बड़ा बिजनेस ऑफर मिला है। दुबई सरकार के एक हाई-लेवल डेलीगेशन ने सूरत पहुंचकर 450 से अधिक मिल मालिकों और इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ बैठक की। इस दौरान दुबई में यूनिट, ऑफिस और ट्रेडिंग ऑपरेशन शुरू करने के लिए जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और आसान बिजनेस सेटअप की सुविधाओं की जानकारी दी गई।

दुबई सरकार की ओर से एयरपोर्ट से करीब 10 मिनट की दूरी पर ट्रेडिंग और नॉन-पॉल्युटिंग यूनिट्स के लिए जमीन और रेडीमेड ऑफिस उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है। सिंगल-विंडो सिस्टम के जरिए जरूरी सरकारी अप्रूवल आसान तरीके से उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। सूरत एसोसिएशन के लिए बातचीत के आधार पर विशेष रेट या छूट की संभावना भी जताई गई है।

साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीतू वखारिया के मुताबिक, सूरत की प्रोसेसिंग मिलों को दुबई शिफ्ट करने की योजना नहीं है। हालांकि, टेक्सटाइल निर्माता और ट्रेडर्स दुबई में ऑफिस खोलकर इंटरनेशनल खरीदारों तक सीधे पहुंच बना सकते हैं।

सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में ओवरप्रोडक्शन भी बड़ी चुनौती है। एसोसिएशन के अनुसार, कुल उत्पादन का करीब 15 से 20 फीसदी हिस्सा घरेलू बाजार में खपाना मुश्किल होता है। ऐसे में दुबई को ट्रेडिंग हब बनाकर अतिरिक्त उत्पादन को नए विदेशी बाजारों में डायवर्ट करने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

दुबई के टैक्स और बिजनेस सिस्टम को भी भारतीय कारोबारियों के लिए आकर्षण के रूप में पेश किया गया है। हालांकि, ड्यूटी और टैक्स से जुड़े लाभ संबंधित ट्रेड एग्रीमेंट, उत्पाद और बिजनेस स्ट्रक्चर पर निर्भर करेंगे। एसोसिएशन फिलहाल दुबई सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई बुकलेट का अध्ययन कर रही है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।


और पढ़ें :- डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 94.47 पर खुला।



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

सूरत टेक्सटाइल उद्योग को दुबई का बड़ा ऑफर
Application Download
Whatsapp Contact