किसानों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए CCI ने अपने खरीद केंद्रों का विस्तार किया। पिछले सीजन के 508 केंद्रों के मुकाबले इस बार 150 जिलों में 571 खरीद केंद्र खोले गए। इससे खासकर छोटे किसानों के लिए परिवहन लागत और प्रतीक्षा समय में कमी आई।
CCI के ‘कपास किसान मोबाइल ऐप’ से 46 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण किया। इस ऐप के जरिए स्लॉट बुकिंग, भुगतान और SMS अपडेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कागजरहित बनी।
CCI ने ब्लॉकचेन आधारित सिस्टम (BITS) के माध्यम से कपास की गांठों की 100% ट्रैकिंग सुनिश्चित की है। वहीं ‘CotBiz’ प्लेटफॉर्म के जरिए ई-नीलामी, डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट और बिलिंग जैसी सुविधाएं शुरू कर व्यापार को सरल बनाया गया है।
कुल मिलाकर, CCI का यह प्रदर्शन न केवल उसकी वित्तीय मजबूती को दर्शाता है, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा और कपास बाजार में स्थिरता बनाए रखने की उसकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।
और पढ़ें :- रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 91.55 पर खुला।