केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग को राहत देने के लिए वर्ष के अंत तक कपास पर 11% आयात शुल्क हटा दिया है, जिससे 2024-25 में आयात बढ़कर 41 लाख गांठ तक पहुंच गया। अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में ही 20 लाख गांठ से अधिक आयात होने की संभावना है।
CCI की तैयारी
Cotton Corporation of India MSP पर बड़े पैमाने पर खरीद के लिए तैयार है और 1 अक्टूबर से उत्तर भारत में 550 केंद्रों के माध्यम से खरीद शुरू करेगी। पिछले वर्ष करीब 1 करोड़ गांठ खरीदने वाली CCI के पास इस बार लगभग 12 लाख गांठ का स्टॉक मौजूद है।
वैश्विक परिदृश्य
United States Department of Agriculture के अनुसार, भारत का उत्पादन बढ़ने के साथ आयात घटकर 35.8 लाख गांठ और निर्यात बढ़कर 16.64 लाख गांठ हो सकता है। वहीं International Cotton Advisory Committee का अनुमान है कि वैश्विक कपास उत्पादन 25.9 मिलियन टन से घटकर 25.5 मिलियन टन रह सकता है, क्योंकि अमेरिका, पाकिस्तान और सूडान में मौसम और कीटों का असर पड़ा है।
और पढ़ें:- रुपया 17 पैसे गिरकर 88.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ