कपास सीजन शुरू, मुहूर्त भाव ₹8,575

2026-09-14 15:07:55
First slide


कपास मंडी में सीजन का आगाज, मुहूर्त खरीदी में ₹8,575 तक भाव

कपास बाजार से आज की बड़ी खबर सामने आई है। नई फसल की आवक के साथ कपास सीजन का आगाज हो गया है। धारंगांव की जिनिंग मिलों में मुहूर्त खरीदी शुरू होते ही बाजार में अच्छी हलचल देखने को मिली।

श्रीजी जिनिंग, धारंगांव में नए कपास का मुहूर्त

श्रीजी जिनिंग, धारंगांव में आज नए कपास का शुभ मुहूर्त हुआ। करीब 1,000 क्विंटल नए कपास की आवक हुई और कपास का भाव ₹8,553 प्रति क्विंटल पर खुला।

वहीं कॉटन सीड में भी कारोबार हुआ। गुजरात के लिए 2 गाड़ियों की कॉटन सीड बिक्री ₹5,101 प्रति क्विंटल के भाव पर हुई।

यह जानकारी दलाल सोहनलाल जी, बुरहानपुर ने फोन पर दी।

धारंगांव में प्रमुख मुहूर्त भाव
महावीर फाइबर्स: 15 बेल्स — ₹8,575
जोगेश्वरी जिनिंग: 150 बेल्स — ₹8,571
महावीर कॉटन: 100 बेल्स — ₹8,571
श्रीजी जिनिंग: ₹8,553
अमरावती में नई आवक

सगराज कॉटन, अमरावती में करीब 500 क्विंटल नई आवक दर्ज हुई। कपास का भाव ₹8,100 प्रति क्विंटल रहा।

अबोहर में नरमा का भाव

बालचंद कॉटस्पिन, अबोहर में नरमा का भाव ₹8,861 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

आज के प्रमुख भाव
धारंगांव महावीर फाइबर्स — ₹8,575
धारंगांव जोगेश्वरी जिनिंग — ₹8,571
धारंगांव महावीर कॉटन — ₹8,571
धारंगांव श्रीजी जिनिंग — ₹8,553
अमरावती सगराज कॉटन — ₹8,100
अबोहर बालचंद कॉटस्पिन नरमा — ₹8,861
कॉटन सीड, गुजरात — ₹5,101

नई फसल की आवक और मुहूर्त खरीदी के साथ कपास सीजन की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने के साथ बाजार किस दिशा में जाता है, इस पर किसानों और व्यापारियों की नजर बनी रहेगी।


और पढ़ें :- खंडवा में 16 सितंबर से कपास कारोबार शुरू



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Application Download
Whatsapp Contact