कुक्षी मंडी में नई कपास की नीलामी शुरू

2026-09-09 14:07:50
First slide


कुक्षी मंडी में नए कपास की नीलामी शुरू, 1269 क्विंटल आवक

उच्चतम भाव 8465 रुपए प्रति क्विंटल, एसडीएम और मंडी सचिव ने पूजन कर किया शुभारंभ

कुक्षी, धार। कुक्षी कृषि उपज मंडी में मंगलवार को नए कपास की नीलामी शुरू हुई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आशीष अशोक पाटिल और मंडी सचिव हिम्मत सिंह जमरा ने भगवान गणेश एवं बलरामजी की पूजा-अर्चना कर नीलामी का शुभारंभ किया। इस दौरान बैलों की पूजा भी की गई और कपास लेकर पहुंचे किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

नीलामी के पहले दिन मंडी में कुल 151 वाहनों से 1269 क्विंटल नए कपास की आवक दर्ज की गई। इनमें 6 बैलगाड़ियां और 145 अन्य वाहन शामिल थे। कपास का उच्चतम भाव 8465 रुपए, न्यूनतम भाव 7500 रुपए और मॉडल भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। नीलामी के दौरान कपास व्यापारी भी मौजूद रहे।

अमलाल गांव के किसान शंकर मानाजी पहले किसान रहे, जिनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उनके कपास की बोली 8305 रुपए प्रति क्विंटल लगी। नए कपास की नीलामी शुरू होने से मंडी परिसर में किसानों में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर मंडी क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

नीलामी का आयोजन कुक्षी कृषि उपज मंडी समिति के हीरा पैलेस के सामने स्थित मंडी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में जिनिंग संचालक महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सोनी, राजेंद्र पाटीदार, राजू डुगरवाल और आलोक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मंडी में ही उपज बेचने की अपील

मंडी सचिव हिम्मत सिंह जमरा ने किसानों से अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में ही बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंडी में उपज बेचने पर किसानों को उचित दाम और सही तौल मिलती है। साथ ही बिक्री के बाद नकद अथवा आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।


और पढ़ें :- डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 94.87 पर खुला।



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Application Download
Whatsapp Contact