निमाड़ में कपास बुवाई की तैयारी तेज, 20 मई के बाद रफ्तार पकड़ने की उम्मीद

2026-05-19 17:13:17
First slide



20 मई के बाद रफ्तार पकड़ेगी कपास की बोवनी, निमाड़ में किसानों ने शुरू की तैयारी


कालमुखी | निमाड़ अंचल में सफेद सोना कही जाने वाली कपास की फसल की बोवनी की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल कुछ किसानों ने ही खेतों में बीज डालना शुरू किया है, जबकि अधिकांश किसान अभी शादी-ब्याह और खेतों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि 20 मई के बाद क्षेत्र में कपास बोवनी तेज गति पकड़ लेगी, क्योंकि हर साल इसी समय बड़े स्तर पर बुवाई का काम शुरू होता है।


क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत कृषि भूमि पर कपास की खेती की जाती है और किसानों की सालभर की आमदनी काफी हद तक इसी फसल पर निर्भर रहती है। बोवनी के साथ सिंचाई का कार्य भी जरूरी हो गया है, लेकिन बिजली सप्लाय का समय सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक होने के कारण किसानों को भीषण गर्मी में खेतों में सिंचाई करनी पड़ रही है।


किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि कृषि विद्युत सप्लाय का समय बदला जाए, ताकि उन्हें तेज धूप और गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े।


और पढ़ें:- कपास की महंगाई से तिरुपुर में होजरी यार्न फिर महंगा




Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

Videos

Copyright© 2023 | Smart Info Service
Application Download