News Details

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

2026-09-03 18:25:03
First slide


मानसून ने फिर बदली चाल: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, विदिशा में 6 सितंबर तक तेज बारिश के आसार

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

विदिशा जिले में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर रिमझिम और मध्यम बारिश हुई। मौसम विज्ञानी सतेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार, जिले में फिलहाल 10 से 15 मिमी बारिश हो सकती है। इसके बाद 4, 5 और 6 सितंबर को तेज बारिश के आसार हैं। अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

3 सितंबर तक विदिशा में औसतन 677.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 1075.5 मिमी है। यानी जिले में सामान्य से करीब 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लटेरी में सबसे ज्यादा 896.8 मिमी और गुलाबगंज में सबसे कम 417 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बेतवा नदी का जलस्तर 1352.30 फीट है, जो खतरे के निशान से 21.34 फीट नीचे है। सम्राट अशोक सागर जलाशय 76.64 प्रतिशत भर चुका है।

वहीं महाराष्ट्र में 1 जून से 31 अगस्त तक 824.5 मिमी के मुकाबले 703.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14.7 प्रतिशत कम है। राज्य के 15 जिलों में सामान्य बारिश का 75 प्रतिशत से भी कम पानी मिला है। छत्रपति संभाजीनगर मंडल में सामान्य का केवल 48.2 प्रतिशत, अमरावती में 72.6 प्रतिशत और नागपुर में 72.5 प्रतिशत बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश में आगामी बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद है, जबकि महाराष्ट्र के कम बारिश वाले इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने पर खरीफ फसलों पर नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।


और पढ़ें :- रुपया 19 पैसे गिरकर 94.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111977771

https://wa.me/919111977775

Related News

Circular

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Application Download
Whatsapp Contact