खरगोन मंडी में कपास की बंपर आवक, 20,500 क्विंटल पहुंचा; मॉडल भाव ₹9,030

2026-11-19 13:38:10
First slide


खरगोन मंडी में कपास की बंपर आवक, 20,500 क्विंटल उपज पहुंची


खरगोन, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की खरगोन कृषि उपज मंडी में कपास की आवक लगातार बढ़ रही है। बुधवार को मंडी में 1,050 वाहनों और 58 बैलगाड़ियों के माध्यम से करीब 20,500 क्विंटल कपास पहुंचा। भारी आवक के कारण देर शाम तक नीलामी पूरी नहीं हो सकी और करीब 400 वाहन कपास बेचने के इंतजार में रह गए।

मंडी सचिव सुमतिलाल चौहान ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे तक करीब 300 अतिरिक्त वाहन मंडी पहुंच चुके थे। ऐसे में गुरुवार को भी मंडी में कपास की अच्छी आवक बने रहने की संभावना है।

बुधवार को कपास का मॉडल भाव 9,030 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम भाव 8,100 रुपये और अधिकतम भाव 9,245 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंगलवार को कपास का मॉडल भाव 9,000 रुपये प्रति क्विंटल था। इस प्रकार एक दिन में मॉडल भाव में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।

मंडी में कपास के साथ मक्का और सोयाबीन की भी आवक दर्ज की गई। बुधवार को मक्का के भाव 2,500 से 3,001 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि इसका मॉडल भाव 2,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा। सोयाबीन का मॉडल भाव 7,435 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

बुधवार को मंडी में सभी कृषि जिंसों की कुल आवक 34,950 क्विंटल रही। इसमें 11,000 क्विंटल मक्का और 2,250 क्विंटल सोयाबीन शामिल है। लगातार बढ़ती आवक के कारण मंडी में नीलामी का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, कपास के मॉडल भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है।

और पढ़ें :- 
भारतीय कपास बाजार: MSP पर खरीद शुरू, देशभर में कपास की आवक 45% घटी



Regards
Team Sis
Any query plz call 9111677775

https://wa.me/919111677775

YOUTUBE VIDEOS

Application Download
Whatsapp Contact