2025-26 सीजन में CCI की कपास बिक्री 94.27 लाख गांठों तक
💥राज्य-वार CCI कपास बिक्री विवरण – 2025-26 सीज़न💥 कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (CCI) ने 2025-26 सीज़न के लिए इस सप्ताह अपनी कॉटन कैंडी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। अब तक CCI द्वारा सीजन 2025-26 की लगभग कुल 94,27,700 कपास गांठें (बेल्स) बेची जा चुकी हैं। बिक्री कुछ प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में केंद्रित है, जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात सबसे आगे हैं।महाराष्ट्र में 28,35,700 गाँठतेलंगाना में 24,28,400 गाँठगुजरात में 17,75,000 गाँठकर्नाटका में 7,10,800 गाँठमध्य प्रदेश में 5,66,400 गाँठराजस्थान में 3,28,700 गाँठआंध्र प्रदेश में 2,82,200 गाँठओडिशा में 2,69,500 गाँठहरियाणा में 1,85,500 गाँठपंजाब में 45,200 गाँठएवं वेस्ट बंगाल में 300 गाँठो की बिक्री है।